गुणों की खान है किशमिश...रोजाना सुबह सवेरे सेवन करने से मिलेंगे कमाल के फायदे

खाने का सही तरीका, जानिए इसके फायदे और 1 दिन में कितनी किशमिश खाएं

ड्राई फ्रूट्स के सेवन से कितना फायदा होता है, ये तो आप जरूर जानते होंगे। आज आपको किशमिश के फायदों के बारे में बताएंगे। हर कोई इसके स्वाद से वाकिफ है, लेकिन किशमिश के गुण सिर्फ इसके स्वाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में सहायक है। सेहत के लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। इसे खाने से कमजोरी, सुस्ती जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह पोषक तत्वों का भंडार है। 
किशमिश या अन्य ड्राई फ्रूट का सेवन हम सभी ने किया है। किशमिश के जरिए सदियों से ही हमारे घरों में व्यंजन बनाए जाते हैं। इसके अंदर मौजूद गुण और इसके स्वाद की वजह से लोग इसके दीवाने हैं। भारतीय बाजार में यह अन्य ड्राई फ्रूट्स के मुकाबले काफी सस्ती भी है। लेकिन बहुत ही कम लोग इसके फायदो को दुगना करने की तरकीब जानते हैं।
अगर आप भी किशमिश के फायदे दोगुना करना चाहते हैं तो इसका सेवन आपको भिगोकर करना होगा। आपने आज तक सिर्फ बादाम या अखरोट ही भिगोकर खाए होंगे। लेकिन किशमिश को भिगोकर खाने के बारे में शायद सोचा भी ना हो। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किशमिश को भिगोकर क्यों खाना चाहिए और कैसे खाना चाहिए?

कितनी किशमिश खानी चाहिए:

किशमिश सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। रोजाना 5-10 किशमिश का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। किशमिश खाने से मोटापा बढ़ता है और ब्लड शुगर भी बढ़ता है।

किशमिश खाने का सही समय-What Is The Best Time To Eat Raisins

किशमिश खाने का सही समय है सुबह खाली पेट। लेकिन अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं और इसका दूध ले रहे हैं तो इसे रात में लें। इसके अलावा अगर आप मीठे की क्रेविंग महसूस करती हैं तो आप क्रेविंग होने पर भी ले सकती हैं।


किशमिश में पोषक तत्व- Raisins Nutrition in Hindi

किशमिश सूखे मेवों की श्रेणी में आती है। इसे अंगूरों को सूखाकर तैयार किया जाता है। इसे हिंदी में किशमिश (Kishmish) और (kishmish in english) अंग्रेजी में राइसिन (Raisin) कहा जाता है। किशमिश में प्रोटीन, आयरन और फाइबर भरपूर होता है। साथ ही किशमिश में पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी6, कैल्शियम भी पाया जाता है। किशमिश फाइटोकैमिकल्स का अच्छा सोर्स होता है। इतना ही नहीं इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, हेल्दी फैट और विटामिन ई भी होता है। इसलिए इन सभी पोषक तत्वों को पाने के लिए आपको इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

किशमिश के फायदे (types of raisins and benefits)


1--रक्तचाप को प्रबंधित करने में -

पोटेशियम की मात्रा होने से शरीर में नमक की मात्रा का संतुलन बेहतर होता है। जो रक्तचाप नियंत्रण में मददगार है। एंटीऑक्सिडेंट आहार फाइबर का अच्छा स्रोत होने से रक्त वाहिकाओं के जैव रसायन को अनुकूल रूप में बदलता है। इससे रक्तचाप को कम करने में मदद मिलती है।

2--हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए -

कुछ लोग शारीरिक रूप से बहुत कमजोर होते है ऐसे लोगों को भीगी किशमिश के फायदे प्राप्त करने चाहिए। क्योंकि किशमिश में बड़ी मात्रा में बोरॉन होता है जो हड्डियों के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। कैल्शियम भी उच्च मात्रा में होने से शरीर में ताकत रहती है और हड्डियां मजबूत बनी रहती है। अगर रोज भीगी हुई किशमिश खायी जाए तो हड्डियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।

3--स्वस्थ बालों के लिए -

किशमिश बालों को सुंदर बनाता है। नियमित सेवन से बाल चमकदार होते है। बालों के झड़ने की समस्या को दूर कर बालों के विकास में सहायक है। काली किशमिश झड़ रहे बालों का उपचार करने में मदद करती है। काली किशमिश मे विटामिन सी होता है जो खोपड़ी की सूजन को रोकने और कोशिका क्षति को रोकने में सहायक है। सिर की खुजली, रुसी को भी किशमिश के सेवन से रोका जा सकता है।

4--पाचन रहता है दुरुस्त:

फाइबर से भरपूर किशमिश का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। किशमिश का सेवन अगर भिगोकर किया जाए तो पेट साफ रहता है और कब्ज से निजात मिलती है। जिन लोगों को अपच गैस और एसिडिटी की परेशानी होती है ऐसे लोग पाचन को दुरुस्त करने के लिए किशमिश का सेवन भिगोकर करें।


5--शरीर में एनर्जी बनी रहती है

गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जरुरत एनर्जी की होती है। ऐसे में गर्मियों के मौसम में खुद को सेहतमंद रखने के लिए किशमिश का सेवन जरूर करना चाहिए। आप सुबह या शाम अगर 8 से 10 किशमिश खाते हैं तो यह आपको एनर्जी से भरपूर रखती है। किशमिश में कैल्शियम और फाइबर पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं, यही वजह है कि कामकाजी पुरुषों को किशमिश का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

6--हृदय के लिए लाभकारी :

वैसे तो हृदय की समस्या आम होती जा रही है लेकिन अगर आप अपनी डाइट में इसका सेवन शामिल कर लेते हैं तो आपको इस समस्या से राहत मिल सकती है। दरअसल रिसर्चर्स की मानें तो एक शोध के अनुसार किशमिश का सेवन हमारे कॉलेस्ट्रोल यानी हमारे रक्त के अंदर मौजूद एक तरीके का फैट होता है जिसे कम करने में ये सहायक होती है। और साथ ही कॉलेस्ट्रोल की वजह से होने वाली हृदय संबंधित बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

7--कैंसर में भी है असरदार:

किशमिश के अंदर कई पोषक तत्व और गुड़ मौजूद होते हैं जो हमें कई घातक बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। डॉक्टर्स की मानें, तो किशमिश के अंदर एंटी रेडिकल और कैंसर से बचाव करने वाले गुण पाए जाते है, जो कोलोन कैंसर से बचाव में भी लाभदायक होते हैं। लेकिन हम आपको सलाह देंगे की आप किशमिश का नियमित रूप से सेवन करने के साथ साथ डॉक्टर से भी परामर्श लें। 

8--मुँह की समस्या में इसका लाभ:

दरअसल किशमिश हमारे मुँह की समस्या जैसे दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी असरदार होती है। अमेरिका के एक अध्ययन से पता चला है कि किशमिश के सेवन से आप कैविटी से दूर रहते हैं। किशमिश के अंदर फाइटोकेमिकल्स, एंटी ऑक्सीडेंट, ऑलीनौलिक एसिड मौजूद होते हैं जो दांतों के अंदर बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं जिससे आपके दांत खराब नहीं होते हैं। फाइटोकेमिकल दांतों की स्थिति को बेहतर बनाए रखने में स्थान हानिकारक बैक्टीरिया जैसे म्यूटस स्ट्रैपटोकोकस सको पनपने से भी रोकता है जो बाद में कैविटी का कारण बन जाते हैं।


-गर्मियों में ऐसे खाना चाहिए किशमिश

अधिकतर लोग किशमिश को ऐसे ही खाते हैं, लेकिन हम आपको किशमिश का खाने का कुछ सही तरीके बताते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर किशमिश को भिगोकर खाया जाता है तो यह शरीर के लिए और ज्यादा फायदेमंद रहती है, गर्मियों में पहले रात में किशमिश को भिगोना चाहिए, उसके बाद ही खाना चाहिए। क्योंकि किशमिश को भिगोने से इसमें न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। सुबह से उठकर यह भीगी हुई किशमिश खाना चाहिए, इससे आप कई बीमारियों से भी सुरक्षित रहेंगे और यह आपको एनर्जेटिक भी रखेगी।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की पुष्टि goaayurveda नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

Popular posts from this blog

गलती से भी न फेंकना आम की गुठली, Cholesterol जैसी गंभीर बीमारियां होंगी दूर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

डायबिटीज को बिना दवा के ऐसे करें जड़ से खत्म, जानें सबसे आसान तरीके