गलती से भी न फेंकना आम की गुठली, Cholesterol जैसी गंभीर बीमारियां होंगी दूर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Mango Seed Benefits: आम की गुठली है बड़ी फायदेमंद, इन 10 स्वास्थ्य समस्याओं 


क्या आप जानते हैं सिर्फ आम ही नहीं, इसकी गुठलियां भी बड़े काम की चीज हैं? इसमें ऐसे-ऐसे कई जबरदस्त और अद्भुत गुण छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानने के बाद आप अब से गुठलियों को फेंकना बंद कर देंगे. 

आम की गिरी या गुठली, जिसे आप आमतौर पर लोग फेंक देते हैं कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल कर देती है।
आपने ये कहावत कभी न कभी जरूर सुनी होगी कि आम के आम गुठलियों के दाम। इस कहावत के यूं तो कई मायने हैं और आम जीवन में देखा जाए आम न केवल बहुत से लोगों का पसंदीदा फल है, बल्कि ये आपको कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। गर्मियों में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी को आम बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। आम को सेवन कई तरीकों से किया जाता है। कई लोग आम का शेक बनाकर पीना पसंद करते हैं तो कुछ लोग दशहरी, चौसा, लंगड़ा प्रकार के आम को खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम की गिरी या गुठली, जिसे आप आमतौर पर लोग फेंक देते हैं कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल कर देती है। इस लेख में हम आपको आम की गुठली के ऐसे कई फायदे बता रहे हैं, जो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में काम आ सकती है। तो आइए जानते हैं कि कैसे आम की गुठलियां आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकती हैं

आम की गुठली का पाउडर कैसे बनाएं
स्टेप 1. सबसे पहले आम से सभी गोद निकालकर गुठली अलग कर ले और इन गुठलियों को पानी में धोकर धूप में सुखाने के लिए रख दें.

स्टेप 2. जब गुठली या धूप में सूख जाए तब इन गुठलियों को डायरेक्ट गैस पर रखें और दोनों तरफ से दो-दो मिनट के लिए पलट कर देख ले. कुछ ही देर में आप देखेंगे कि आम की गुठलियों का रंग पूरी तरह काला हो चुका है तब इसे निकाल ले और इन गुठलियों के अंदर से आम के बीच यानी आम की गिरी को निकाल ले.

स्टेप 3 आप चाहे तो डायरेक्ट आम के गूदे निकालने के बाद भी आम की गुठलियों को काटकर इनसे इनकी गिरी अलग कर सकते हैं.

स्टेप 4. आम की गुठलियों से निकले बीज को बारीक टुकड़ों में काटकर धूप में सुखाएं. जब यह टुकड़े पूरी तरह सूख जाए तब इसे कैस्पर मीडियम आज में 5 मिनट के लिए भून ले.

स्टेप 5. फिर इसे ठंडा कर लें और मिक्सी की मदद से इसका बारीक पाउडर बनाकर तैयार कर ले. तैयार है आपकी इस्तेमाल के लिए आम की गुठली का पाउडर.

आम की गुठली से बने चूर्ण के अद्भुत फायदे-Benefits Of Mango Kernel Powder In Hindi



• दस्त या डायरिया से बचाए
दस्त और पेचिश जैसी समस्याओं को रोकने के लिए आम की गुठली (Mango guthli benfits) को चूर्ण के रूप में लेने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप आम की गुठली को अच्छी तरह से सुखाकर पीस लें। पाउडर मोटे ही तैयार करें। आप इस चूर्ण को एक गिलास पानी में मिलाएं। इसमें थोड़ा सा शहद भी मिला सकते हैं। एक बार में 1 ग्राम पाउडर का अधिक सेवन ना करें। डायरिया की समस्या दूर हो जाएगी।

•पाचन शक्ति बढ़ाए
जो लोग अक्सर एसिडिटी की समस्या से पीड़ित होते हैं, उनके लिए आम की गुठली का चूर्ण एक बेहतरीन घरेलू उपचार हो सकता है। यह गुठली फेनोल (phenols) और फेनोलिक यौगिकों (phenolic compounds) से भरी होती है, जो पाचन में सहायता करती है। एंटीऑक्सिडेंट होने के कारण, इसके पाउडर का सेवन भी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

•चेहरा चमक उठेगा
दांतों की मजबूती के लिए भी आम की गुठली का सेवन किया जा सकता है। आम की गुठली से भी त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आप अक्सर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहते हैं तो आप आम की गुठली से बने तेल को पिंपल्स पर लगा सकते हैं। Mango Seed इतना ही नहीं आम की गुठली का चूर्ण भी पीरियड्स के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। मासिक धर्म में अधिक दर्द हो तो आम की गुठली का चूर्ण ले सकते हैं।

•ब्लड प्रेशर रखता है कंट्रोल
आम की गुठली दिल के रोगों को कम करने में बेहद किफायती है. आम की गुठली का चूर्ण खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. इसके साथ ही इसे खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते है. लेकिन आम की गुठली का सेवन बहुत कम मात्रा यानी 1 ग्राम ही करें.

• दांत होते है मजबूत
आम की गुठली के उपयोग से दांत भी मजबूत होते है. आम की गुठली के पाउडर से सुबह-शाम मंजन करने से दांत मजबूत बनते है. वहीं जब दांतो से खून निकलने लगता है उसमें भी आम की गुठली का चूर्ण से मंजन करने पर ठीक हो जाता है. साथ ही मुंह की दुर्गंध भी गायब हो जाती है.

•हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है आम की गुठली
आम की गुठली हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है। यह आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है और आम की गिरी का पाउडर खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। सुनिश्चित करें कि आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए पाउडर का सेवन बहुत कम मात्रा (1 ग्राम) में करें।

•स्कर्वी का करता है इलाज
विटामिन सी से भरपूर, आम की गिरी का पाउडर स्कर्वी रोगियों के लिए एक जादुई उपाय की तरह काम करता है। आपको बस इतना करना है कि एक भाग आम की गिरी के पाउडर में दो भाग गुड़ और चूना मिलाकर उसका सेवन करें। आप आमतौर पर विटामिन सी की अपनी दैनिक खुराक को पूरा करने के लिए इसका सेवन भी कर सकते हैं।




Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

Popular posts from this blog

सावधान! सुबह चाय पीने से होती है ज्यादा थकान, जानें और क्या-क्या होते हैं नुकसान