सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं ज्वार
Jowar: गेहूं और मैदा से लाख गुना फायदेमंद है ज्वार का आटा, खाने से कंट्रोल होगा मोटापा; प्रोटीन का है भंडार
ज्वार का उपयोग पहले पशुओं को खिलाने के लिए किया जाता है। ज्वार की कई तरह किस्मे पायी जाती है जिसमे सोरघम बिकलोर मानव द्वारा खाया जाता है। गेहूं के मुकाबले ज्वार में अधिक प्रोटीन पाया जात्ता है। इसमें उच्च मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस व आयरन होता है। इसके अलावा अच्छी मात्रा में फाइबर भी होता है। हालांकि गर्मियों में मौसम में लोग गेहूं की रोटी के बजाय ज्वार की रोटी खाना अधिक पसंद करते है।
ज्वार का दूसरा नाम क्या है?
ज्वर का दूसरा नाम चोलम होता है यह एक अन्य प्रकार से ग्रेट मिलेट (Great Millet) और सोरघम (Sorghum) के नाम से भी जाना जाता है।
ज्वार में प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा, इसमें फाइबर जैसे और भी कई पोषक तत्व उपलब्ध हैं। ज्वार का सेवन कई बीमारियों से बचाता है। इसका सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को दिल और शुगर की समस्या है उनके लिए ज्वार का सेवन बहुत ही लाभकारी माना गया है।
ज्वार के अनगिनत फायदे व कुछ नुकसान के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।
ज्वार में पाए जाने वाले तत्व
ज्वार में मिनरल, प्रोटीन, और विटमिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैंय इसके अलावा ज्वार में काफी मात्रा में पोटेशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम और आयरन भी होता है. ज्वार काफी कम कैलोरी में अधिक पोषण देता है.ज्वार की सबसे खास बात यह है कि यह ग्लूटेन फ्री होता है और जो लोग ग्लूटन फ्री खाने के चक्कर में गेंहू नहीं खाते हैं, वे ज्वार की रोटियां या फिर उसका स्प्राउट खा सकते हैं.
कहाँ पाया जाता है ज्वार | Where did the Jowar found
ज्वार दुनिया का पांचवा मुख्य अनाज कहलाता है। मनुष्य द्वारा उपभोग की जाने वाली प्रजाति ज्वार बायकलर की खेती सबसे पहले अफ्रीका में की गई थी। लेकिन ज्वार बायकलर के गुणों की वजह से अब इसकी खेती पूरे विश्व में होने लगी है। यदि भारत देश की बात की जाये तो ज्वार बायकलर का उत्पादन सर्वाधिक पंजाब, उतर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा में किया जाता है।
ज्वार खाने के फायदे : Benefits Of Jower In Hindi
वजन कम करना होगा आसान
ज्वार का भोजन आज के समय में लोग भले ही थोड़ा कम करते हों। लेकिन यह गेहूं और मैदा से लाख गुना फायदेमंद है। आपको जानकर हैरानी होगी ज्वार की एक सर्विंग में 12 ग्राम फाइबर और 22 ग्राम प्रोटीन होता है। यह दोनों ही पदार्थ न केवल आपका वजन कम करने में मदद करते हैं। बल्कि इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिसकी वजह से आपकी क्रेविंग भी कम होती है। सोच क्या रहे आज ही से करें इसका सेवन।
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह के अनुसार, ज्वार को डायबिटीज में भी फायदेमंद माना गया है. ज्वार में टेनिन नाम का एक तत्व मौजूद होता है जो ऐसे एंजाइम्स के प्रॉडक्शन पर लगाम लगाता है जो बॉडी में मौजूद स्टार्च को सोख लेते हैं. इसके अलावा यह शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को मेनटेन करके रखता है.
बालों के लिए ज्वार के फायदे
बालों के लिए ज्वार के फायदों में बालों का बेहतर विकास और बालों का झड़ना रोकना शामिल है । यदि आप अपने आहार में ज्वार शामिल करते हैं, तो आपके बालों की गुणवत्ता में सुधार होगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि ज्वार की एक खुराक तांबे की अनुशंसित मात्रा का 58% प्रदान करती है।
शरीर की उर्जावान बनाने में फायदेमंद
ज्वार खाने से शरीर को लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखने में बहुत फायदे होते हैं। इसमें विटामिन बी 3 या नियासिन मौजूद होता है, जो भोजन को पचाने और उससे ऊर्जा उत्पन्न करने में मदद करता है। इससे शरीर को दिनभर ताकत रहती है और अधिक उत्साह भी मिलता है। अतः, ज्वार खाना शरीर को उर्जावान बनाने में फायदेमंद हो सकता है।
एनीमिया में ज्वार की रोटी खाने के फायदे
ज्वार की रोटी एक अच्छी विकल्प होती है एनीमिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए। एनीमिया शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है और ज्वार में आयरन की भरपूर मात्रा होती है। ज्वार की रोटी खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। एक कप ज्वार में लगभग 8.45 मिलीग्राम आयरन होता हैं जो शरीर को उसकी आयरन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाएं भी ज्वार की रोटी का सेवन करके अपनी आयरन की कमी को दूर कर सकती हैं। डॉक्टर की सलाह लेकर ज्वार की रोटी को डाइट में शामिल करना एनीमिया को दूर करने में मदद कर सकता है।
हृदय के लिए फायदेमंद ज्वार
आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो हृदय की समस्याओं से पीड़ित हैं। ऐसे में महज ज्वार का सेवन हृदय की समस्याओं से ना केवल राहत दिला सकती है। बल्कि यह आपको इनसे बचाए भी रख सकता है। दरअसल ज्वार के अंदर फाइबर की कुल इतनी मात्रा होती है जो आपके दिनभर की 48 प्रतिशत की पूर्ति कर सकता है। वहीं फाइबर आपको बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करता है। जिससे आप हार्ट स्ट्रोक से बचे रहने में मदद मिलती है। साथ ही यह धमनियों को भी सख्त होने से रोकता है।
दांत दर्द दूर करने में
दांतो की सफाई ठीक से न करने पर दांतो से जुडी समस्या होने का जोखिम रहता है। इसलिए नियमित रूप से दांतो की सफाई करनी चहिये। कुछ लोगो में कैल्शियम की कमी होने से दांत कमजोर व दर्द की समस्या होने लगता है। दांतो के दर्द को दूर करने के लिए ज्वार बहुत उपयोगी होता है। इसमें अच्छी मात्रा में कैल्शियम व पोटेशियम होता है जो दांतो को मजबूत करता है।
कील मुँहासे को दूर करने
बहुत से लोगो के चेहरे पर कील मुंहासे निकल आते है जिसके वजह से लोग बहुत परेशान हो जाते है। इन समस्या को ठीक करने के लिए तरह तरह के घरेलू उपचार का उपयोग करते है लेकिन कोई लाभ नहीं मिल पाता है। चेहरे की कील मुंहासे आपके खूबसूरती को कम कर देते है। इन सब समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए ज्वर के पेस्ट को बनाकर प्रभावित जगह पर लगाकर कुछ देर छोड़ दे थोड़े समय के बाद साफ पानी से धो ले। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार जरूर करे।
त्वचा सम्बन्धी बीमारियों में है फायदेमंद | Jowar Is beneficial in skin related diseases
यदि आप त्वचा संबधी कोई परेशानी जैसी कि दाद, खाज-खुजली आदि से प्रभावित है तो बता दें कि इसके लिए ज्वार काफी फायदेमंद होता है। इस उपाय को करने के लिए ज्वार के तनों की गांठो को महीन पीस लें। अब इसमें एलोवेरा जेल मिलाकर प्रभावित अंग पर प्रतिदिन लगाने से त्वचा सम्बन्धी बीमारियां ख़त्म हो जाती हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। Goaayurveda इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।