आम खाने के फायदे और नुकसान क्या हैं, विस्तार से जानिए!
आम (Mango in Hindi): उपयोग, फायदे, न्यूट्रिशनल वैल्यू और अन्य जानकारी!
आम (मैंगो) और गर्मियों के मौसम का मेल ऐसा लगता है जैसे स्वर्ग में बना हो! इसकी मिठास और रसीला स्वाद और साथ में स्वास्थ्य से जुड़े कई सारे लाभ खुद ही बताते हैं कि आम (मैंगो) को “फलों का राजा” क्यों कहा जाता है। मैंगिफ़ेरा इंडिका, मैंगो या आम, आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण फल माना जाता है। यह जीनस मैंगिफ़ेरा और एनाकार्डियासी परिवार से संबंधित है जिसकी 30 विभिन्न प्रजातियां होती हैं।
आम (मैंगो) के सबसे बड़े उत्पादक देशों में भारत का प्रथम स्थान है। भारत आम (मैंगो) की अलग-अलग किस्मों के लिए जाना जाता है जैसे कि रत्नागिरी का अल्फांसो, कर्नाटक का बादामी आम (मैंगो), लखनऊ का दशेरी आम (मैंगो) और गुजरात का केसर आम (मैंगो)। आम खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसमें फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट जैसे कि मैंगिफ़ेरिन और ग्लूकोसिल ज़ैंथोन भरपूर मात्रा में होते हैं
आम (Mango) फलों का राजा कहलाता है। यह देश-विदेश में लोकप्रिय फल है जिसका उपयोग केवल फल के रूप में नहीं बल्कि जूस बनाकर, चटनी के रूप में, सब्ज़ी में, आम पन्ना में, मिल्कशेक में, पापड़ आदि में होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं और इसमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन D और मिनरल होते हैं। गर्मियों के मौसम में बाजार में आम बिकने लगते हैं और इसका सबसे ज़्यादा उपयोग गर्मियों में ही होता है। शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे गर्मियों में आम खाना पसंद नहीं होगा। इस लेख में आम खाने के उपयोग, फायदे और नुकसान के बारे में बताया गया है। आइये इसके बारे में आगे पढ़ें।
1-100 ग्राम में आम की न्यूट्रिशनल वैल्यू (Nutritional Value Of Mango)
बाजार में बिकने वाला एक आम आमतौर पर 150 से 200 ग्राम का होता है। बता दें कि 100 ग्राम आम में 8.2 ग्राम कार्ब और 45 कैलोरी होती है। एक हेल्दी व्यक्ति को दिन में 300 से 350 ग्राम तक आम का सेवन करना चाहिए, इससे ज्यादा न खाएं।
आम खाने के फायदे (Health Benefits of Mangoes)
• पाचन क्रिया को सुधारता है:
आम आपके पाचन क्रिया को सुधारता है और अपच और गैस से राहत दिलाता है। आम में फाइबर होता है जो आपके शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद करता है।
• विटामिन सी का स्रोत होता है: आम विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत होता है, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक होता है। विटामिन सी आपके शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देता है और आपके शरीर के अमीबाओं और वायरसों से लड़ने में मदद करता है।
• त्वचा के लिए फायदेमंद :-
आम त्वचा के लिए कई फायदों से भरपूर होता है. यह एक प्राकृतिक फल है जो बहुत से उपयोगी पोषक तत्वों से भरपूर होता है.
1. आम में विटामिन सी, विटामिन ए, बीटा-कैरोटीन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को ताजगी देते हैं. इसके अलावा, आम में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट भी त्वचा को नुकसान से बचाते हैं और त्वचा के लिए एंटी-एजिंग फायदों को बढ़ाते हैं.
2. आम त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए बहुत उपयोगी होता है. आम में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा को हाइड्रेट करते हैं और इस तरह से त्वचा को मुलायम, चिकनी और स्वस्थ बनाते हैं.
•आँखों के लिए अच्छा :-
आम आँखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें विटामिन ए, सी और ई, लुटीन, जीकजांटीन आदि होते हैं जो आँखों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं.
1. आम में विटामिन ए होता है, जो आपकी आँखों को स्वस्थ और चमकदार रखता है। यह विटामिन संक्रमण से बचाता है और अच्छी रौशनी देने में मदद करता है.
2. आम में विटामिन सी भी होता है, जो नज़र की कमजोरी से लड़ने में मदद करता है. इससे हमारी नज़र अच्छी होती है और हम बेहतर ढंग से देख सकते हैं.
3. आम में विटामिन ई भी होता है, जो हमारी आँखों की सुरक्षा करता है और आँखों से जुड़ी समस्याओं से बचाता है.
• त्वचा के लिए आम के फायदे
इस भागादौड़ भरे वक्त में शरीर के साथ-साथ त्वचा का ध्यान रखना भी जरूरी है। हालांकि, देखभाल के अभाव के कारण और प्रदूषण की वजह से त्वचा अपनी चमक खोने लगती है। इस स्थिति में फलों का सेवन खासकर आम का सेवन लाभकारी हो सकता है। 2013 में एक कोरियाई अध्ययन के दौरान पाया गया कि सूरज की हानिकारक किरणों (UVB) के कारण चूहों की खराब हुई त्वचा पर आम के अर्क ने सकारात्मक प्रभाव दिखाया (56)।
आम में भरपूर मात्रा में बीटा-कैरोटीन (विटामिन-ए का ही एक रूप) पाया जाता है। एक जर्मन अध्ययन के अनुसार ये कैरोटीनॉयड त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद कर सकते हैं (57)। बीटा-कैरोटीन भी एक फोटोप्रोटेक्टिव एजेंट है, जो त्वचा को पराबैंगनी किरणों से बचाता है (58)। इसके अलावा, एक चीनी अध्ययन के अनुसार, आम में मौजूद पॉलीफेनोल एंटीकैंसर गतिविधि को प्रदर्शित करते हैं, जो त्वचा के कैंसर को रोक सकते हैं (59)।
एक शोध में आम में एंटी एक्ने गुण होने का भी जिक्र मिलता है। यह एक्ने का कारण बनने वाले बैक्टीरिया के जोखिम कम कर सकता है। हालांकि, इस विषय में अभी और शोध की आवश्यकता है। इसलिए, अगर आप कील-मुंहासों से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में आम को शामिल कर सकते हैं (60)। साथ ही आम में मौजूद विटामिन-ए त्वचा को स्वस्थ बनाता है और झुर्रियों के शुरुआती लक्षणों को कम कर सकता है (61)। इसलिए, अगर आपको त्वचा में निखार लाना है और चमक को बरकरार रखना है, तो गर्मियों में आम का सेवन जरूर करें।
•बालों के लिए आम के फायदे
त्वचा के साथ-साथ बालों की खूबसूरती भी जरूरी है। बाल अगर लंबे हों, लेकिन स्वस्थ न हों, तो कोई फायदा नहीं है। बालों को स्वस्थ बनाने के लिए सिर्फ शैंपू, कंडीशनर और तेल ही नहीं, बल्कि सही डाइट भी जरूरी है। बालों को खूबसूरत और चमकदार बनाने के लिए आप आम का सेवन कर सकते हैं। आम में प्रचुर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है, जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है (62)। इसके अलावा भी आम में कई पौष्टिक तत्व हैं, जो बालों को घना और चमकदार बना सकते हैं।
•मलेरिया से बचाव के लिए आम के फायदे
मलेरिया मच्छरों से फैलने वाली एक गंभीर बीमारी है। अगर वक्त रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो इससे मरीज की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए, इसके बचाव पर ध्यान देना जरूरी है। दरअसल, आम के छाल के अर्क में एंटी-मलेरियल गुण मौजूद होता है (41)। ऐसे में सीधे तौर पर आम तो नहीं, लेकिन इसके छाल का अर्क मलेरिया के लिए उपयोगी हो सकता है। हालांकि, बेहतर है इसके उपयोग से पहले डॉक्टरी सलाह ली जाए।
• रक्त शर्करा (ब्लड ग्लुकोज़) को नियंत्रित करने के लिए आम (मैंगो) के संभावित उपयोग
फल और सब्जियों में बायोएक्टिव तत्व भरपूर मात्रा में मिलते हैं जो रक्त शर्करा (ब्लड ग्लूकोज़) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इवांस एट अल (Evans et al.) ने 2014 में एक अध्ययन किया था जिसमें दिखाया गया कि आम (मैंगो) से महिलाओं और पुरुषों दोनों में रक्त शर्करा (ब्लड ग्लूकोज़) के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है। आम (मैंगो) में टोकोफेरोल्स, कैरोटेनॉयड्स, डाइटरी फाइबर, एस्कॉर्बिक एसिड, गैलिक एसिड, क्वेरसेटिन और मैंगिफेरिन होते हैं। ये जैविक रूप से सक्रिय यौगिक (बायोलॉजिकली एक्टिव कंपाउंड) रक्त शर्करा (ब्लड ग्लूकोज़) के स्तर को सामान्य करने में मदद कर सकते हैं। हालाँकि, इस तर्क को साबित करने के लिए अभी और ज़्यादा अध्ययन किए जाने की ज़रूरत है। अगर आपको उच्च रक्त शर्करा (हाई ब्लड ग्लूकोज़) की समस्या है, तो अपने डॉक्टर से सलाह लें और खुद से कोई भी दवा न लें।
• स्तन कैंसर (ब्रैस्ट कैंसर) के लिए आम (मैंगो) के संभावित उपयोग
स्तन कैंसर सबसे आम कैंसर में से एक है, जो विश्व स्तर पर समय से पहले ही महिलाओं की मृत्यु का कारण बनता है। अब प्राकृतिक उत्पादों को कैंसर रोधी (एंटी-कैंसर) एजेंट की खोज के लिए महत्वपूर्ण स्रोत माना जा रहा है। मैंगिफ़ेरा इंडिका, स्तन कैंसर (ब्रैस्ट कैंसर) को नियंत्रित कर सकता है। बनर्जी एट अल (Banerjee et al.) ने 2015 में चूहों में होने वाले स्तन कैंसर ज़ेनोग्राफ़्ट, पर आम (मैंगो) के प्रभाव का पता लगाने के लिए एक अध्ययन किया था। इस अध्ययन से पता चला कि आम (मैंगो) में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स जैसे कि गैलिक एसिड, गैलॉयल ग्लाइकोसाइड और गैलोटेनिन में स्तन कैंसर को ठीक करने वाली कीमोथेराप्यूटिक क्षमता हो सकती है। इससे पता चलता है कि आम (मैंगो) स्तन कैंसर (ब्रैस्ट कैंसर) को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालाँकि, इस तर्क को साबित करने के लिए अभी और ज़्यादा अध्ययन किए जाने की ज़रूरत है।
•18. डायरिया के लिए आम के फायदे
यह कई लोगों को थोड़ा चौंका सकता है कि डायरिया में आम का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। कई बार लोग इस दौरान आम का सेवन करने से मना करते हैं, क्योंकि यह गर्म होता है। वहीं, अगर आप डॉक्टर की सलाह लेकर आम का सेवन करते हैं, तो आपको फायदा हो सकता है। आम और आम के बीज में एंटी-डायरियल (Anti-diarrheal) गुण मौजूद होते हैं (41)। इसके अलावा, सिर्फ फल नहीं, बल्कि आम के पत्ते भी लाभकारी हो सकते हैं। आम के पत्ते टैनिन से भरपूर होते हैं और डायरिया के इलाज के लिए इसे सुखाकर खाया जा सकता है (49)। इतना ही नहीं कैरेबियाई द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम के पत्तों के काढ़े का उपयोग दस्त के इलाज के लिए किया जाता है
क्या आम आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं?
एक ऑस्ट्रेलियाई अध्ययन में आम को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है, क्योंकि इसमें कुछ बायोएक्टिव यौगिक होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं (1)। आयोवा डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ (Iowa Department of Public Health) द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आम में बीटा-कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में कारगर है। आम में लगभग 20 विभिन्न खनिफायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार आम के अगर फायदे हैं, तो उसके अधिक उपयोग से कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए, नीचे हम आपको आम के कुछ नुकसान बता रहे हैं उन पर ध्यान दें :
ज्यादा कच्चे आम खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश तब होती है, जब आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ नहीं किया जाता या काटते वक्त उसका दूध नहीं निकाला जाता है। इससे खुजली या सूजन की समस्या भी हो सकती है।
जिनको गठिया की समस्या है, वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।
जरूरत से ज्यादा आम के सेवन से वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकते हैं।
कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।
केमिकल से पके आम को खाने से नुकसान हो सकता है।
नोट : जब भी आम लाएं, उसे कुछ घंटाें के लिए पानी में रखने के बाद ही उसका सेवन करें।
आम के नुकसानों से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आम एक शाही फल है और इस शाही फल का अगर सही तरीके से उपयोग होता है, तो यह गुणों का खजाना है। ऊपर आपने आम के फायदे पढ़ें, तो इन फायदों को ध्यान में रखकर संतुलित मात्रा में आम का सेवन करें और आम के गुण को अपने में अवशोषित करें। साथ ही इस लेख को अन्य लोगों के साथ शेयर करके हर किसी तक आम से जुड़ी जानकारियां दें।ज और विटामिन होते हैं, जो इसे सबसे अधिक पोषक तत्व युक्त फलों में से एक बनाते हैं (2)। आम कई बीमारियां जैसे – कैंसर, सूजन, ह्रदय संबंधी समस्याएं और अन्य तरह की परेशानियों से बचाव कर सकता है(3)। यही कारण है कि आम के गुण कई हैं।
आम के नुकसान – Side Effects of Mango in Hindi
फायदे और नुकसान हर चीज के होते हैं। उसी प्रकार आम के अगर फायदे हैं, तो उसके अधिक उपयोग से कुछ नुकसान भी हैं। इसलिए, नीचे हम आपको आम के कुछ नुकसान बता रहे हैं उन पर ध्यान दें :
- ज्यादा कच्चे आम खाने से गैस या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
- आम के अधिक सेवन से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
- आम के अधिक सेवन से पेट खराब और उल्टी की परेशानी भी हो सकती है।
- संवेदनशील स्वास्थ्य वाले लोगों को इसके सेवन से एलर्जी या गले में खराश की समस्या हो सकती है। गले में खराश तब होती है, जब आम के ऊपरी हिस्से को ठीक से साफ नहीं किया जाता या काटते वक्त उसका दूध नहीं निकाला जाता है। इससे खुजली या सूजन की समस्या भी हो सकती है।
- जिनको गठिया की समस्या है, वो आम का सेवन डॉक्टर से पूछकर करें।
- गर्भवती महिलाएं, खासतौर पर जिन्हें गर्भकालीन मधुमेह है, वे आम का सेवन डॉक्टर की सलाह लेकर ही करें।
- जरूरत से ज्यादा आम के सेवन से वजन और डायबिटीज दोनों बढ़ सकते हैं।
- कच्चा आम खाने के बाद भूलकर भी दूध न पिएं।आयुर्वेद के अनुसार यह कॉम्बिनेशन सही नहीं है।
- केमिकल से पके आम को खाने से नुकसान हो सकता है।
नोट : जब भी आम लाएं, उसे कुछ घंटाें के लिए पानी में रखने के बाद ही उसका सेवन करें।
आम के नुकसानों से आपको डरने की जरूरत नहीं है। आम एक शाही फल है और इस शाही फल का अगर सही तरीके से उपयोग होता है, तो यह गुणों का खजाना है। ऊपर आपने आम के फायदे पढ़ें, तो इन फायदों को ध्यान में रखकर संतुलित मात्रा में आम का सेवन करें और आम के गुण को अपने में अवशोषित करें। साथ ही इस लेख को अन्य लोगों के साथ शेयर करके हर किसी तक आम से जुड़ी जानकारियां दें।