जामुन खाने के फायदे और आहार में शामिल करने के मजेदार तरीके..!
जामुन का इस वक्त करें सेवन, यह फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!
जामुन में विटामिन बी और आयरन की मात्रा अधिक होती है. ये शरीर से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है. आइए जानें जामुन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद हैं.
*जामुन खाने के फायदे और नुकसान*
Jamun fruit health benefits in hindi: गर्मी के इस मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने सभी को परेशान कर रखा है। ज्यादातर लोगों को यह मौसम पसंद न होने के लिए इसे ही प्रमुख वजह माना जा सकता है। हालांकि सेहत के लिहाज से इस मौसम में बहुतायत में मिलने वाले कुछ फलों को विशेष लाभप्रद बताया गया है। गर्मी के इस मौसम में खीरा, तरबूज-खरबूज खाने के फायदों के बारे में हम सभी सुनते आ रहे हैं, पर मेडिकल साइंस में जिस फल को सेहत का खजाना बताया जाता है, वह है जामुन।
जामुन गर्मियों में हाइड्रेशन को बनाए रखने के साथ शरीर में कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में विशेष लाभदायक माना जाता है।
जामुन के फायदों के बारे में जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह फल एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, फास्फोरस और फ्लेवोनोइड का समृद्ध स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं कि जामुन खाने से किन बीमारियों में लाभ मिल सकता है?
जामुन से सेहत को मिलने वाले सभी फायदे:-
1-कब्ज और बालों का झड़ना
फाइबर से भरपूर होने के कारण यह कब्ज की समस्या को दूर करता है. इसके साथ ही यह बालों को झड़ने के रोकने और बालों को असमय सपेद होने से भी रोकता है. इसके साथ ही यह मुंहासे, कैंसर, मांसपेशियों में ऐंठन, फैटी लीवर और किडनी की पथरी की संभावना को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है.
इसके अलावा, सफेद जामुन आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे खनिजों से भरपूर है जो इसे त्वचा, पाचन और बालों के लिए बहुत अच्छा है. सफेद जामुन इम्यून सिस्टम को बढ़ाने में सहायक विटामिन सी, आखों की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूरी विटामिन ए से भरपूर होता है. इसके अलावा यह विटामिन बी का भी अच्छा स्रोत है जो मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है.
2-मधुमेह के लिए | Jamun Benefits
डायबिटीज जैसी गंदी बीमारी या जिन्हे पेशाब और प्यास लगती है उन्हें जाम का सेवन करना चाहिए। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो रक्त को ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य रखने में मददगार होता है। डायबिटीज के इलाज में जामुन की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है और जान से शरीर का वर्ल्ड सुगर लेवल सही करता है। जामुन में ओलीनौलिक एसिड पाया जाता है, जो की शुगर को सही स्तर पर रखने में मदद करता है।
3-पाचन क्रिया के लिए
स्वास्थ्य शरीर के लिए स्वस्थ पाचन क्रिया का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए जामुन की गुठली का उपयोग करने से फायदा मिल सकता है। जानकारी के लिए बता देगी जामुन के बीज में क्रूड फाइबर की मात्रा पाई जाती है। क्रूड फाइबर का सेवन बेहतरीन पाचन क्रिया के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है इसकी पूर्ति आप जामुन के बीज से कर सकते हैं।
4-हीमोग्लोबिन बढ़ना:
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए जामुन एक बेहतरीन स्त्रोत है। जामुन में आयरन और विटामिन C मौजूद होता है। आयरन के कारण आपके शारीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं। आयरन को डाइजेस्ट करने के लिए आपको विटामिन C की ज़रूरत होती है। अगर आपका हीमोग्लोबिन कम है तो आपको जामुन का सेवन करना चाहिए।
5-हृदय रोगों का कम होता है जोखिम
हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक हैं, इस खतरे को कम करने के लिए भी जामुन का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। जामुन में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में इस फल का सेवन फायदेमंद होता है।
6-घाव के लिए फायदेमंद
अगर आपको जूते पहने के दौरान पैर में छाले हो जाते हैं. ऐसे में आप जामुन की घुटली को पीसकर घाव पर लगा सकते हैं. इसके लिए आपको जामुन की गुठली को सुखाकर पीसना होगा. इसके बाद पानी मिलाकर इसका घोल बना लें और घाव पर लगा लें. इससे घाव में आराम मिलेगा.
7-पथरी में फायदेमंद
अगर आपको पथरी की समस्या है तो आप जामुन की गुठली का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको गुठली के पाउडर के साथ दही का सेवन करना होगा. जामुन खाने से पथरी की समस्या में राहत मिलती है.
जामुन के साथ इन चीज़ों का सेवन न करें
1. जामुन को कभी खाली पेट न खाएं। ऐसा करने से आपको पेट दर्द, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या हो सकती है।
2. जामुन के बाद तुरंत हल्दी का सेवन न करें। इन दोनों का सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है।
3. जामुन खाने के तुरंत बाद आपको पानी नहीं पीना चाहिए। तुरंत पानी पीने से आपको जामुन पचेगा नहीं।
4. जामुन के साथ और उसके बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। यह आपके पाचन के लिए हानिकारक है।
5. जामुन के साथ अचार के सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों की तासीर खट्टी और एसिडिक होती है।